फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वें दिन भी कर्मचारियों का धरना रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में कर्मचारियों का धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। उनका कहना था कि कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के बीच समझौते के तहत अगस्त माह का वेतन, वेतन वृद्धि एरियर के साथ दिया जाना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। प्रबंधन ने पांच से 10 साल पुराने 50-60 कर्मचारियों को ठेकेदारी के तहत डाल दिया गया जोकि लेबर कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों पर किए गए मुकदमों को वापस लेने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं किया गया है। उधर मिल अध्यासी विपिन चौधरी ने बताया कि हड़ताल से लगातार कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं, जल्द ही मिल का पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें