फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हटाए गए चार कर्मचारियों को भी नहीं किया गया बहाल
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में चल रहा कर्मचारियों का धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा।
कर्मचारियों का कहना है कि 30 अगस्त को आश्वासन दिया गया था कि इस माह का वेतन, वेतन वृद्धि एरियर के साथ दिया जाएगा। हालांकि मिल प्रबंधन ने ऐसा नहीं किया है। इतना ही नहीं तानाशाही रवैया अपनाते हुए पांच से 10 साल पुराने लगभग 50-60 कर्मचारियों को ठेकेदारी के तहत डाल दिया है। यह लेबर कानून का सरासर उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों पर किए गए मुकदमों को वापस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मिल अफसरों ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी कर्मचारियों को मिल से बाहर निकाल दिया। अब कर्मचारी मिल गेट पर धरना दे रहे हैं। वहीं, मिल प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच चली आ रही तनातनी के कारण पेराई सत्र प्रभावित हो सकता है। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों में यूनियन अध्यक्ष नटवर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार, मोहन कुमार, हरिमोहन, बलराम, सूरजबली आदि 400 कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, मलकपुर चीनी मिल के अध्यासी विपिन चौधरी का कहना है कि अनावश्यक दबाव नहीं झेला जाएगा। कर्मचारियों की जायज मांगे ही मानी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें