फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वेतन कम देने के विरोध में कर्मियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिलेभर की पानी की टंकियों पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड व ऑपरेटरों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी पर वेतन कम देने व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में एक कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे मोनू यादव, सुधीर तोमर, कंवरपाल, नीरज कुमार, शुभम तोमर, अमित कुमार, तोसीम आदि ने बताया कि नमामि गंगे जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकियों पर ऑपरेटर व सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात किया गया था। प्रदेश सरकार ने 18 हजार रुपये निर्धारित कर रखा है। पहले पांच हजार, फिर 13 हजार और दस हजार रुपये वेतन दिया गया। अब फिर से पांच हजार रुपये वेतन कर दिया गया है। जब विरोध किया तो उनको नौकरी से निकालने की धमकी दी, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। कर्मियों ने डीएम अस्मिता लाल के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रियांशु शर्मा, कृष्ण शर्मा, रवि, शिवम कुमार, सत्यवीर सिंह व इनाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें