फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली में बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौली गांव में शुक्रवार रात बिजली फाल्ट ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और मारपीट की। किसी तरह कर्मचारी बंधनमुक्त होकर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे। वे अवर अभियंता के साथ कोतवाली पहुंचे और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौली गांव में शुक्रवार रात विद्युत लाइन में फाल्ट होने से गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के तीन घंटे बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों ने रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने गांव के बाहर से गुजरने वाले हाईवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी।
मामला बढ़ता देख अवर अभियंता गुलशन कुमार ने टीजी-2 राकेश कुमार, लाइनमैन मांगे, सुभाष व रमाकांत मौके पर भेजा। आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। ग्रामीणों का कहना था कि जब नियमित बिजली बिल जमा करते हैं, तो फाल्ट होने के कई-कई घंटों बाद तक कर्मचारी मौके पर नहीं आते हैं। उधर बिजली कर्मचारियों का कहना था कि जिन ग्रामीणों ने मारपीट की है, वे नशे में थे। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें