फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खंभा गिरने से 48 घंटे ठप रही छह गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा, इनवर्टर ठप हुए तो मोबाइल भी जवाब दे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बिहारीपुर बिजलीघर से जुड़ी हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरने से छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों के अफसरों से शिकायत करने पर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने शनिवार शाम 48 घंटे बाद खंभा ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई।
फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले रोहित धनकड़, बिजेंद्र, राकेश आदि ने बताया कि बिहारीपुर बिजलीघर से उनके गांव में बिजली आपूर्ति दी जाती है, जिससे बिहारीपुर, फैजुल्लापुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर, खामपुर गांव भी जुड़े हैं। बुधवार रात बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन का खंभा गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रातभर बिजली आपूर्ति ठप होने पर बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के अफसरों से शिकायत की, लेकिन अफसरों ने खंभा ठीक नहीं कराया। इसकी वजह से शुक्रवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पेयजल, पशुओं के चारे के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों से शिकायत की गई। इसके बाद ऊर्जा निगम के कर्मियों ने काम शुरू किया। शनिवार शाम बिजली का खंभा ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि खेतों से मिट्टी उठवाए जाने के कारण बिजली के खंभे गिर रहे हैं। जिसकी वजह से परेशानी बढ़ रही है। बिजली का खंभा ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें