फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 15 घंटे बाद शुरू हुई विद्युत सप्लाई, बार-बार लग रहे कट

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन फुंकने के बाद सिंघावली अहीर बिजलीघर से लाइन जोड़़ी गई। जिसके चलते 15 घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई, लेकिन बार-बार कट लगने से लोगों की परेशानी बढ़ी रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र की दस मेगावाट इनकमिंग मशीन फुंकने के बाद कस्बा सराय, लुहारा और पूठड़ के चार हजारों घरों की बत्ती गुल हो गई थी। जिसके बाद इनकमिंग मशीन नहीं मिलने के कारण विद्युत निगम के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई।
जिसके चलते देर रात करीब दस बजे सिंघावली अहीर बिजलीघर से लाइन जोड़कर विद्युत आपूर्ति चालू कराई गई, लेकिन बार-बार कट लगने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

कस्बावासी संजय, विक्रांत आदि ने बताया कि बार-बार कट लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर दूसरे दिन भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इनकमिंग मशीन नहीं मिल पाई।
इस मामले में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह का कहना है कि इनकमिंग मशीन जल्द मंगा ली जाएगी, तब तक सिंघावली अहीर बिजलीघर से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें