बागपत। काठा गांव के रहने वाले इखलाक का एक साल का बेटा अहमद घर में परिवार के साथ था। बताया कि तभी पास में एक बर्तन में रखे गर्म पानी पर हाथ लगने से पानी बच्चे के चेहरे पर गिर गया। गर्म पानी गिरने से बच्चे का चेहरा जल गया। परिवार वाले आनन-फानन में बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया। आपातकाल चिकित्सा सेवा प्रभारी डाॅ. विजयप्रकाश ने बताया कि बच्चे का चेहरा जलने के कारण जीटीबी भेजा गया।