फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली का केबल फुंकने से छह घंटे आपूर्ति ठप रही

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में उच्च क्षमता की बिजली लाइन का केबल फुंकने से छह घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे में डूंडाहेड़ा मार्ग पर रविवार सुबह करीब दस बजे उच्च क्षमता की बिजली लाइन का केबल फुंक गया, जिससे आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पता लगनेे पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी घंटों तक केबल ठीक करने में लगे रहे। करीब छह घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। एसडीओ पवन कुमार ने बताया कि उच्च क्षमता का बिजली केबल फुंकने से आपूर्ति ठप हुई थी। उसको ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें