फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। औद्योगिक क्षेत्र में अघोषित कट और फाल्ट की समस्या दूर करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इसमें यूनिट पैनल समेत अन्य जर्जर उपकरणों को हटाकर नए लगाए जा रहे हैं। साथ ही मरम्मत भी की जा रही है। इससे उद्यमियों को बार-बार फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी।
औद्योगिक क्षेत्र में अघोषित कटों और बार-बार होने वाले फाल्ट से औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्टरियां भी काफी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में उत्पादन गिरने से उद्यमियों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। इसको लेकर उद्यमियों से ऊर्जा निगम के अफसरों से अघोषित कट और फाल्ट की समस्या का समाधान कराने की मांग की। इसके चलते ऊर्जा निगम के अफसरों ने बिजनेस प्लान में उद्यमियों की समस्या को शामिल कर लिया। अब बिजनेस प्लान और अनुरक्षण कार्य शुरू हो गए हैं। इसमें सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र की लाइनों की जांच कराई गई। साथ ही बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बिजलीघर पर इंडोर यूनिट पैनल, आउडडोर यूनिट वीसीबी पैनल, वैक्यूम ब्रेकर और आइसोलेटर बदले गए। साथ ही बिजली लाइनों के आसपास सफाई भी कराई गई। अवर अभियंता मोहम्मद आसिफ ने बताया कि अनुरक्षण माह शुरू होने पर कार्य कराए जा रहे हैं। इससे फैक्टरियों के संचालन में किसी तरह की समस्या नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें