फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन में फाल्ट से 18 घंटे गुल रही कंडेरा गांव की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत लाइन में फाल्ट से 18 घंटे गुल रही कंडेरा गांव की बिजली
विज्ञापन

बागपत, रमाला। विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण सोमवार रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक लगातार 18 घंटे कंडेरा गांव की बिजली गुल रही। जिससे मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को पानी सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आपूर्ति चालू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
कंडेरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सांय करीब छह बजे के बिजलीघर की मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे कंडेरा गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति चालू नहीं होने के कारण पूरी रात परेशान रहे। लगातार आपूर्ति ठप होने के कारण इनवर्टर भी पूरी तरह ठप हो गए, जिससे जागकर रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीण संजय, विकास, सोनू, राजबीर, धर्मपाल आदि ने बताया तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम छह बजे ठप हुई आपूर्ति मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडेरा बिजलीघर में कान्हड़ बिजलीघर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। शाम को 33 केवीए विद्युत लाइन में फाल्ट होने के बाद रातभर कर्मचारी फाल्ट ढूंढते रहे, लेकिन अंधेरे के कारण फाल्ट नहीं मिला। सुबह दोबारा पेट्रोलिंग में कान्हड़ गांव के पास फाल्ट मिला। जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू की गई। - विनोद कुमार, अवर अभियंता, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें