फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से नौ घंटे ठप रही आठ गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। बिजली की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से आठ गांवों की बत्ती गुल हो गई। नौ घंटे तक ठप रही आपूर्ति के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रटौल विद्युत उपकेंद्र से कस्बे के अलावा भैडापुर, सिंगोली, गौना, सुभानपुर, नंगला, तिगरी, लहचौड़ा गांव जुड़े है। बुधवार सुबह छह बजे से डूंडाहेड़ा और रटौल के बीच हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया और उपकेंद्र से जुडे कस्बे सहित सभी गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह से बारिश होने के कारण ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को फाल्ट खोजने में मशक्कत करनी पड़ी। कर्मचारियों के फाल्ट ठीक करने पर नौ घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बे के निजारत अली, शीशपाल और दीपक ने बताया कि बुधवार सुबह बिजली गुल हो गई थी और नौ घंटे बाद शाम तीन बजे बिजली की आपूर्ति शुरु हुई। नौ घंटे तक लगातार बिजली गुल रहने के कारण इंवर्टर भी ठप हो गए। जेई यतेंद्र भाटी ने बताया कि बुधवार को हाईटेंशन लाइट में फाल्ट आ गया था। फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें