जनता वैदिक कॉलेज में मनाया बिजली महोत्सव
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऊर्जा निगम की ओर से बिजली महोत्सव मनाया गया, जिसमें बिजली के क्षेत्र में उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता मेरठ रणजीत सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पालिका चेयरमैन अमित राणा, एसई रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता अमर सिंह, टीएचटीसी के अपर महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी जेएल भारती ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को बताया कि बिजली के क्षेत्र में पिछले कई सालों में बहुत से सराहनीय कार्य हुए। प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत प्रत्येक उपभोक्ताओं को योजना का सीधा लाभ दिया जा रहा हैै। बताया कि बिजली महोत्सव पूरे देश में उज्ज्वल भारत उज्जलव भविष्य के अंतर्गत मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। बिजली के क्षेत्र पर लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ।