बागपत। जिले में 11 सहकारी संघों पर चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव के लिए लखनऊ से भेजी गई सामग्री बागपत कार्यालय पहुंच गई। उधर अधिकारियों ने अनंतिम सूचना जारी करते हुए आपत्तियां मांगी है।
सहायक आयुक्त सहकारिता मोहसीन जमील, अपर जिला विकास अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि जिले की खेकड़ा, भैड़ापुर, अग्रवाल मंडी टटीरी, बालैनी, बिनैली, कासिमपुर खेडी, सरूरपुर कलां छपरौली, दाहा, कोताना में सहकारी संघ के 121 डायरेक्टर, सभापति व उपसभापति पदों पर 25 अप्रैल को दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
जिसके बा 26 मार्च को जांच व 27 मार्च को नाम वापसी होगी और फिर 29 मार्च को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 31 मार्च को सभापति व उपसभापति के लिए मतदान कराया जाएगा।