बागपत। शहर में रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने कोतवाली में शिकायत दी है कि वह युवक उसको तीन साल से अपने साथ रखे हुए था और अब वह किसी अन्य युवती से शादी करना चाहता है। उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी गई। आरोप है कि युवक उसे अब किराये के कमरे पर छोड़कर चला गया है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बागपत थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।