फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध की मौत, 13 घायल 

Sat, 11 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पलटी वैन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास रोडवेज बस और मैजिक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई और 10 यात्री घायल हो गए। उधर, फुलैरा गांव के निकट स्कूली बस पलटने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सिसाना गांव में ट्रक की टक्कर से महिला के दोनों पैर कट गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव निवासी रतन प्रकाश मैजिक में लोनी से सवारी लेकर बागपत आ रहा था। मैजिक गाड़ी पाली गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आई रोडवेज बस ने मैजिक गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे मैजिक सड़क पर पलट गई। उसमें सवार 60 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। उसकी अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है। बड़ौत के पठानकोट निवासी मोनू, गाजीपुर निवासी प्रकाश, लोनी के गांव बागरानाय निवासी किरणवती पत्नी गोपी, कंवरपाल, उनकी पत्नी नीशा व चार माह का बेटा शिवम, काठा गांव निवासी नाजिमा पत्नी जाहिद, साजिदा पत्नी अमिर अहमद, साईरा पत्नी हसीमूद्दीन, जोहरा पत्नी इकबाल घायल हो गई। लोगों ने किसी तरह उनको मैजिक से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायल प्रकाश की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 
  फुलैरा में स्कूली बस पलटी, दो घायल गंभीर 
चांदीनगर। खेकड़ा कस्बे के एक पब्लिक स्कूल की बस शनिवार शाम करीब तीन बजे छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। फुलैरा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गए। उसमें सवार पांच बच्चे में से दो बच्चे हिमानी पुत्री सोनी और हिमाशुं पुत्र कृष्ण निवासी गढ़ी कलंजरी घायल हो गए। निजी चिकित्सकों ने उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

  सिसाना में महिला घायल 
बागपत। हाईवे स्थित सिसाना गांव के पास ट्रक ने रोड किनारे खड़ी महिला संतरा देवी को टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक के पहिये उनके पैरों पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके देवर राजकुमार का कहना है कि भाभी संतरा के ऑपरेशन के बाद दोनों पैर कट गए हैं। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें