फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पीकू-नीकू वार्ड में रखे आठ वेंटिलेटर जिला अस्पताल में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पीकू-नीकू वार्ड में रखे आठ वेंटिलेटर को अब जिला अस्पताल के आईसीयू व इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया है। वहां इन्हें ठीक कराने के बाद मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कोरोना काल में आईसीयू वार्ड की सुविधा मरीजों के लिए की गई थी और आठ वेंटिलेटर मंगवाए गए थे। सभी वेंटिलेटर को पहले ही इंस्टॉल कराकर चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था लेकिन कोरोना खत्म होने के बाद वेंटिलेटरों को पीकू-नीकू वार्ड में रखवा दिया गया था। यह वेंटिलेटर छह साल से धूल फांक रहे थे और इनका मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। अमर उजाला ने इसको लेकर अभियान चलाया था और खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पीकू-नीकू वार्ड में रखे आठ वेंटिलेटरों को तालों की कैद से निकलवाया और उन्हें जिला अस्पताल में रखवाया गया। अब वेंटिलेटरों का आईसीयू व इमरजेंसी वार्ड में प्रयोग किया जाएगा ताकि गंभीर मरीजों के उपचार के लिए प्रयोग किया जा सके।



स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को लिखा पत्र

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि वेंटिलेटर व आईसीयू वार्ड को चलाने के लिए स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। बताया कि आईसीयू वार्ड शुरू करने के लिए चिकित्सक सहित सात लोगों के स्टाफ की 24 घंटे जरूरत पड़ती है। फिलहाल अस्पताल में स्टाफ नर्स के 70 पद हैं और इनमें से सिर्फ 14 ही नियमित हैं, जिनकी ड्यूटी महिला अस्पताल में लगाई गई है। शासन को पत्र लिख दिया है और जल्द ही स्टाफ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें