फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ उप स्वास्थ्य केंद्र सत्यापन के बाद विभाग को हैंडओवर हुए

Thu, 29 Aug 2024 04:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के आठ गांव के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का सत्यापन पूरा हो गया है। निर्माण कंपनी ने विभाग को भवन हैंडओवर कर दिए हैं। अब विभाग की ओर से जल्द ही केंद्रों पर स्टॉफ नियुक्त कर लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले के आठ गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया गया है। एक भवन के निर्माण पर 30.40 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। भवन का निर्माण पूरा होने पर डीएम स्तर से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद निर्माण कंपनी ने सभी भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्रों पर जल्द ही स्टाफ नियुक्त कर संचालन शुरू कराया जाएगा। केंद्र शुरू होने पर ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
-
इन गांवों में कराया गया है उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण
जिले के गौरीपुर, लोहड्डा, बोपुरा, हजूराबाद गढ़ी, शेरपुर लुहारा, नांगल, मवीकलां और खिंदौड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया गया था। विभाग की ओर से जल्द ही केंद्रों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन - जिले में आठ उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन विभाग को हैंडओवर हो गए हैं। केंद्रों पर जल्द ही स्टाफ नियुक्त कर संचालन शुरू कराया जाएगा। केंद्र शुरू होने पर लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। - डॉ़ तीरथ लाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें