फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर एसपी समेत आठ पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर एसपी समेत आठ पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित
विज्ञापन

बागपत। जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए 15 अगस्त को एसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत आठ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी को डीजीपी का सिल्वर व खेकड़ा थानाध्यक्ष को गोल्ड मेडल मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस जनपद में इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर रही है। इस वर्ष तीन बदमाश मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं और 60 से अधिक बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है। 15 अगस्त के दिन एसपी शैलेश कुमार पांडेय को डीजीपी का सिल्वर मेडिकल दिया जाएगा। खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा को गोल्ड मेडल, खेकड़ा थाने में तैनात कांस्टेबल रविंद्र कुमार, रोहित भाटी को सिल्वर पदक दिया जाएगा। इनके अलावा उपनिरीक्षक सतेंद्र को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, बिनौली थानाध्यक्ष रावेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक हरबीर सिंह, हेड कांस्टेबल रणपाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें