अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर पांच अगस्त से 18 अगस्त तक आठ नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। फिलहाल मार्ग पर तीन ट्रेनों का संचालन हो रहा है। आठ नई ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
स्टेशन मास्टर सतीश शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से मार्ग पर आठ नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। नई ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। पांच अगस्त से मार्ग पर नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इनमें दिल्ली की ओर से शामली की ओर जाने के लिए एक ट्रेन का संचालन पांच अगस्त से, एक ट्रेन नौ अगस्त से, दो ट्रेनें दस अगस्त से, एक ट्रेन 15 अगस्त से, एक ट्रेन 18 अगस्त और दो नई ट्रेनों का संचालन 17 अगस्त से किया जाएगा। इसके अलावा सहारनपुर की ओर से दिल्ली के लिए पांच अगस्त को एक ट्रेन, दस अगस्त को तीन, 15 अगस्त को दो, 17 अगस्त को एक और एक ट्रेन का संचालन 18 अगस्त से किया जाएगा। मार्ग पर नई ट्रेनों का संचालन होने से मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।