-संतोषजन जवाब न देने पर कटेगा एक दिन का वेतन
फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर कला सीएचसी के निरीक्षण में सीएचसी अधीक्षक को दंत चिकित्सक के अलावा फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन, एएनएम और चार अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित मिले चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों को एक दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है। संतोषजनक जबाव न देने पर उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत ने शनिवार को सीएचसी सरूरपुर कलां का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात दंत चिकित्सक डॉ़ संजीव शर्मा, फार्मासिस्ट नीतू, लैब टैक्नीशियन अवधेश कुमार, एएनएम स्वाति के अलावा उधम सिंह, शिवा, नीलम और सीमा शर्मा अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित मिले चिकित्सक और स्टॉफ को एक दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उनके संतोषजनक जवाब न देने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएचसी पर ड्रग्स स्टोर की चाबी न मिलने पर नाराजगी जताई। चिकित्सा प्रभारी डॉ़ सतेंद्र कुमार शर्मा को सभी कक्षों की चाबियां अस्पताल में रखने और विशेष परिस्थिति को छोड़कर कांवड़ यात्रा संपन्न न होने तक उच्च अधिकारियों को सूचित किए बगैर अवकाश स्वीकृत न करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी पर सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता के साथ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।