फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मरीज 18 किमी दूर से चलकर आए, दो घंटे करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फार्मासिस्ट ने मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन

फोटो - 3 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को दवाई लेने के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई। लोग तीन से 18 किलोमीटर चलकर अस्पतालों में दवाई लेने के लिए पहुंचे, मगर फार्मासिस्ट का कार्य बहिष्कार होने के कारण मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
स्थानांतरण नीति को लेकर फार्मासिस्ट तीन दिन से विरोध कर रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया, जिससे शनिवार को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाई लेने के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिला अस्पताल और सीएचसी पर मरीजों की भीड़ लगी रही। उधर, बागपत सीएचसी पर फार्मासिस्ट ने कार्य का बहिष्कार न कर लोगों की जांच कर दवाइयां दीं।
विज्ञापन


दो घंटे तक करना पड़ा इंतजार
-फार्मासिस्ट के कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को सुबह आठ बजे से दस बजे तक अस्पतालों में इंतजार करना पड़ा। इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। अस्पताल में आने वाले मरीजों दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

कोई तीन तो कोई 18 किलोमीटर दूर से पहुंचा अस्पताल
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को कोई तीन किलोमीटर पैदल चलकर तो 18 किलोमीटर का सफर कर पहुंचा, मगर फार्मासिस्ट के कार्य बहिष्कार के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजीकरण खिड़की से लेकर दवाई के स्टोर तक मरीज और उनके तीमारदारों की लाइन लगी रही।

-सीएचसी बिनौली में बलगम की जांच कराने के लिए आया था। यहां आकर पता चला कि फार्मासिस्ट का दो घंटे का कार्य बहिष्कार है। अब दस बजे जांच कराकर ही जाउंगा। - विजयपाल, जिवाना

-कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार को बड़ौत सीएचसी में जांच कराने के लिए आया था। फार्मासिस्ट के कार्य बहिष्कार के कारण दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। -इरफान, तुगाना

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा विरोध
-डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमबीर और प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना था कि मेडिकल कॉलेज में बिना पद सृजित किए पैरामेडिकल स्टॉफ को समायोजित किया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने शनिवार को प्रांतीय एससेसिएशन के आह्वान पर दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया और मांगें पूरी न होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


-फार्मासिस्ट को अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डा़ दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें