अमीनगर सराय/चांदीनगर (बागपत)। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोकशी और पशु क्रूरता में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
सिंघावली अहीर थाना पुलिस और ग्रामीणों ने नंगला जाफराबाद गांव में टेपों में लादकर लाए जा रहे पशुओं को पकड़ लिया। बिलौचपुरा गांव के चार आरोपियों के खिलाफ गोकशी, गोतस्करी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गोकशी के आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उधर चांदीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि धौलीप्याऊ पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पशुओं से लदा एक कैंटर पकड़ा, जिसमें क्रूरतापूर्ण तरीके से 18 पशु लदे हुए थे। जिसमें सवार हापुड़ निवासी असलम, आस मोहम्मद, गुंदू, जामुद्दीन, मेरठ निवासी दिलशाद व बागपत के सरफाबाद निवासी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।