फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी स्मार्ट बिजली मीटर का प्रस्ताव..........

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की ओर से जिले में 35 हजार मीटर लगाने का भेजा गया हैं प्रस्ताव
विज्ञापन

बड़ौत में 30 और बागपत में 15 हजार लगने है स्मार्ट बिजली मीटर
बड़ौत। एक बार फिर स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में भी स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने का प्रस्ताव है। विद्युत निगम की ओर से जिले में 35 हजार मीटर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया हैं। अधिकारियों का कहना है कि शासन से दिशा निर्देश का इंतजार है। हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल जनपद में इलेक्ट्रॉनिक मीटर्स का प्रयोग किया जा रहा है।
प्रदेश के कई शहरों में विद्युत उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर्स की शिकायतों के बाद नए मीटर पर रोक लगा दी गई थी। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने बताया कि योजना में जिला स्तर पर भी स्मार्ट मीटर्स का प्रस्ताव है। इसकी प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। फिलहाल विद्युत उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्रॉनिक मीटर्स लगे हैं। बड़ौत में 30 और बागपत में 15 हजार स्मार्ट मीटर लगवाएं जाने का प्रस्ताव विभागीय अफसरों को भेजा गया है। हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है स्मार्ट मीटर्स
बड़ौत। स्मार्ट मीटर्स हाईटेक मीटर्स हैं, जो सरवर से कंट्रोल होते हैं। कंमाड के अनुसार आटो वर्क करते हैं। निर्धारित अवधि एवं राशि के ड्यूज के बाद यह मीटर स्वत: ही ऑफ होकर आपूर्ति रोक देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें