संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/अग्रवाल मंडी टटीरी। कोहरे का जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सोमवार को घना कोहरा होने से हाईवे पर वाहन रेंगते रहे और दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। सर्दी बढ़ने से लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी बढ़ने से सांस और हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने बचाव की सलाह दी है। दिन का तापमान 22 डिग्री और रात का तापमान आठ डिग्री रिकार्ड किया गया।
सोमवार को घना कोहरा छाया रहा। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। कोहरा घना होने से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रहीं और वाहन रेंगते नजर आए। जिससे लोगों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण सोमवार सुबह दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन आधा से एक घंटे की देरी से चली। जिससे यात्रियों को इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा। चिकित्सकों का कहना के सर्दी बढ़ने से सांस और हृदय के मरीजों को परेशानी होने की आशंका बढ़ सकती है।
देरी से चली ट्रेन, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
घने कोहरे के कारण दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से आधा घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची। सोमवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह नौ बजकर दस मिनट पर रेलवे स्टेशन पहुंची है। ट्रेन निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से पहुंची। शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह आठ बजकर 21 मिनट पर स्टेशन पहुंची, यह ट्रेन भी सोमवार को आधा घंटा की देरी से स्टेशन पहुंची। इनके अतिरिक्त सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस निर्धारित समय से आधा घंटा से ज्यादा देरी से स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।
अलाव का सहारा लिया
सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। नगर में कोर्ट रोड, सिसाना रोड के सोनीपत बस स्टैंड, नगर के बड़ा बाजार और गांधी बाजार, तहसील, पुराना कस्बा में कई स्थानों पर अलाव जलाए गए।
चिकित्सकों ने हृदय रोगियों को दी बचाव सलाह
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी बढ़ने से सांस और हृदय रोगियों को परेशानी होती है। ठंड व कोहरे में प्रदूषण बढ़ने से मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। सर्दी में धमनियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सांस और हृदय के मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दी है।
ऐसे करें बचाव
सर्दी से बचाव के लिए सिर, कान और पैरों को ढककर रखें
सर्दी में सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से परहेज करें
गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें और ठंडी चीजों का परहेज करें
ह्मयूनिटी बढ़ाने के लिए ताजे और खट्टे फलों का सेवन करें
धूम्रपान का सेवन न करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने
फोटो संख्या 3
घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा पूरा क्षेत्र
बड़ौत। कई दिनों से पड़ रही सर्दी में सोमवार को और अधिक इजाफा हुआ। सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र लिपटा रहा। आलम यह है कि मोटे गर्म कपड़ों में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है, विशेषकर रात्रि के समय। अधिकांश तो रात्रि के समय अपने घरों में छिप जाते हैं, लेकिन बेसहारा लोगों का जीना दुश्वार बना हुआ है। आस्था अस्पताल, दिल्ली बस स्टैंड, गांधी रोड चौराहा, नेहरू मूर्ति, पंचवटी मंदिर समेत कई स्थानों पर अलाव जलाए गए। संवाद
सर्दी के पहले कोहरे की चादर से ढका खेकड़ा क्षेत्र
फोटो नंबर 19केएआर 3
खेकड़ा 19 दिसंबर
सोमवार सुबह खेकड़ा नगर क्षेत्र में खूब कोहरा पडा। सर्दी के पहले कोहरे की चादर से क्षेत्र ढका नजर आया। सडको पर वाहन भी लाईटे जलाकर धीमी गति से चलते रहे। करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिन का तापमान सामान्य हुआ। धूप निकलने पर लोगो ने सर्दी से राहत की सांस ली। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विज्ञानी डा. अंकिता नेगी ने बताया कि सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ। अब दिन प्रतिदिन मौसम ठंडा होता चला जाएगा।
बागपत में घने कोहरे के बीच घुमते बच्चें- फोटो : BAGHPAT
बागपत के दिल्ली-यमनौत्री नेशनल हाईवे पर वाहनों की लाइट जलाकर जाते वाहन चालक- फोटो : BAGHPAT