संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रिवर पार्क के 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को भगवान श्री चंद्रप्रभु व भगवान श्री पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा कर श्रीजी का पूजन किया गया। इसके उपरांत स्यादवाद जैन एजूकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट और मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जैन गोयल व सुनीता जैन ने 250 निर्बल और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के संरक्षक शिखर चंद जैन, महामंत्री ईश्वर चंद जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, बिजेंद्र कुमार जैन, लवकुश जैन, मनोज जैन, रवि जैन, प्रदीप जैन, विपुल जैन, राहुल जैन, प्रवीण मलिक मौजूद रहे।
रैली आज
सकल जैन समाज की ओर से जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में बागपत नगर में रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी सकल जैन समाज के अध्यक्ष पंकज कुमार जैन ने दी। संवाद
भगवान चंद्रप्रभु और पार्श्वनाथ की रथयात्रा निकाली
उधर, छपरौली कस्बे के बड़े जैन मंदिर की ओर से सोमवार को जैन समाज के 23वें तीर्थकर की जयंती पर सोमवार को भगवान चंद्रप्रभु व भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का कस्बे में समाज के लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया।
रथयात्रा कस्बे के श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू होकर बड़ौत-टांडा मार्ग होते हुए कस्बे की जैन धर्मशाला पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक किया। रथयात्रा में समाज के लोग बैंड-बाजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा में दीपक जैन व उत्तम जैन को सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अचिन जैन व सुखमाल चंद जैन सारथी और राजेश जैन व नीरज जैन प्रधान कुबेर इंद्र बने। शुभम जैन व अभिषेक जैन महेंद्र इंद्र और राजीव जैन को सनत इंद्र बनने का सौभाग्य मिला। रथयात्रा के उपरांत वात्सल्य भोज की व्यवस्था कराई गई। रथयात्रा में राजेश जैन, पीयूष जैन, दीपक जैन, अमित जैन, अंकुर जैन, अनुज जैन, राहुल जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, सचिन जैन, प्रदुमन जैन, अजय जैन, वैशाली जैन, सोनम जैन, निधि जैन, पूजा जैन मौजूद रहे।