अग्रवाल मंडी टटीरी। बली के शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को अनुशासन समिति का गठन किया गया। वहां रोबिन को हेड बॉय व मोनिका को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार ने मां सरस्वती व शहीद मनवीर सिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हेड बॉय रोबिन व हेड गर्ल्स मोनिका को नियुक्त किया। इसी प्रकार अभिमन्यु व निकिता कप्तान, कीर्ति त्यागी वाइस कप्तान, इशिका त्यागी व ध्रुव हाउस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। खेल कप्तान अक्षय कुमार, सांस्कृतिक प्रभारी आशिक त्यागी, अनुशासन प्रभारी राखी व शांतनु को नियुक्त किया गया। शिक्षक कोआर्डिनेटर कुलदीप, रश्मि, अनु शर्मा, समर, सरिता, नीतू कोहली व अनुशासन प्रभारी अंकित कुमार और सांस्कृतिक प्रभारी रिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानाचार्य सीमा पंवार ने सभी को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई।