फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिक्षकों की समस्या को लेकर डीआईओएस कार्यालय पहुंचे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेशचंद त्यागी व प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला व डीआईओएस राघवेंद्र सिंह से वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों के खाते में एक तारीख को वेतन भेजने, पदोन्नति के लंबित प्रकरण का निस्तारण करने, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक दिलाने, स्थानांतरण होकर आए शिक्षकों को वेतन देने, सप्ताह में दो बार लेखाधिकारी को डीआईओएस कार्यालय में बैठाने, कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री संजीव कुमार तोमर, धर्मेंद्र खोखर, ललित जैन, जयवीर सिंह, राजकुमार तोमर, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बिनौली सीएचसी का प्रदेश स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया
बिनौली। बिनौली स्वास्थ्य केंद्र का प्रदेश स्तरीय टीम ने बुधवार को पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच की। सचिन कोठारी उप निदेशक, संतोष सिंह विशेषज्ञ, डॉ. ईशा सांगवान आदि ने सीएचसी में लेबर रूम, ओटी, लैब, एनबीएसयू और टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. आकाश चौधरी, सोमेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें