बागपत के खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में अयोजित बैठक मे शामिल मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला लाइनपार बस्ती स्थित मदरसे में मंगलवार को कौमी एकता जमात की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता का कार्य सभी को निरंतर मिलकर करना है। बच्चों की तालीम रोककर काम पर लगाने वाले लोगों को समझाना होगा। सभी बच्चों को तालीम दिलाने की मुहिम चलाने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने समाज में एकजुटता बनाए रखने और सभी सियासी दलों में से समाज के हमदर्द को चुनकर समर्थन देने के लिए कमेटी का गठन करना तय हुआ। कहा कि समाज को सियासी भागेदारी के लिए संघर्षरत रहना होगा। इस मौके पर मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, फईमुद्दीन, जाबिद ठेकेदार, इकबाल, शहजाद, गुलाम रसूल, असलम, नूरे हाजी, वाहिद अंसारी, साबिर अंसारी, अनस चौधरी, नूरूदीन आदि शामिल रहे।