फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाहनों के लिए पूर्वी यमुना नहर पुल को फरवरी में खोला जाएगा

विज्ञापन
परिवहन की खबर से संबं​​धित। बड़ौत में कोताना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर पर निर्माणाधीन पुल। संवा
विज्ञापन
- दस से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ, जाम की समस्या होगी कम
विज्ञापन


- पुल के दोनों तरफ नहर में पत्थर डालने का किया जा रहा काम

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। नगर के कोताना रोड पूर्वी यमुना नहर पर बनाए जा रहे पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में पुल से वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। इससे दस से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पूर्वी यमुना नहर पुल की चौड़ाई कम होने के कारण रोजाना जाम की समस्या रहती थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। करीब चार माह पूर्व पुल को तोड़कर चौड़ा पुल बनाने का काम शुरू किया गया था। निर्माण के चलते लोगों के आवागमन के लिए अस्थायी पुल बनाया गया है, मगर लोगों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पुल का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिसके दोनों तरफ नहर में पत्थर डालने का काम किया जा रहा है, जिससे पुल को मजबूती मिलेगी। पुल से वाहनों का आवागमन शुरू होने से मार्ग से जुड़े जोनमाना, ढिकाना, बोहला, लुहारी, कोताना, सुल्तानपुर हटाना, खामपुर समेत 10 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की भी समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -

पुल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 15 से 20 दिनों में पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें