फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सिसाना गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा में पलट गई। जिसमें सवार चालक व तीन महिलाएं घायल हो गईं। उनका बागपत सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

सिसाना गांव निवासी गौरव ने बताया कि वह बुधवार को ई रिक्शा में राष्ट्र वंदना चौक से सवारी बैठाकर कलक्ट्रेट जा रहा था। हाईवे स्थित सिसाना गांव के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गई और चालक गौरव, पुष्पा, पूनम व मंजू घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मधुर श्याम का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली, तहरीर के आधार पर कार्रवाई क,ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें