फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा तीन किसानों को मृत दर्शाकर बदं कर किया बेसिक कोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सहकारी गन्ना समिति मलकपुर की घोर लापरवाही उजागर हुई है। समिति ने तीन जिंदा किसानों को समिति के कागजों में मृत घोषित कर उनका बेसिक कोटा बंद कर दिया है। अब किसान खुद को जिंदा घोषित करने व बंद कोटे को चालू कराने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित किसानों ने डीएम से इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान यशवीर सिंह, राकेश कुमार व सुखवीर सिंह नगर की पट्टी मेहर निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मलकपुर गन्ना समिति के माध्यम से मलकपुर चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति होती है। सभी किसानों का गन्ना रिकार्ड समिति के पास होता है। जिनका गन्ना मलकपुर मिल पर पहुंचता है। बताया कि समिति के गन्ना पर्यवेक्षक की लापरवाही से उन्हें मृत दर्शाकर बेसिक कोटा बंद कर दिया। अब पीड़ित किसान न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
आरोप लगाया कि रोजाना गन्ना समिति में पहुंचकर खुद जिंदा साबित करने के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में मलकपुर गन्ना समिति के डिप्टी सेक्रेटरी मयंक कुमार ने बताया कि तीनों गन्ना किसानों को लिपिकीय त्रुटि के कारण मृतक कर दिया गया था। उनके बेसिक कोटा चालू कर दिया गया है। अब गन्ना किसानों को कोई समस्या नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें