देखिए आप सभी ई-रिक्शा चालकों का अब चमरावल रोड पर ही स्टैंड रहेगा। यहां से ही सवारियां को लेकर ज
बागपत। नगर के चमरावल रोड पर ई-रिक्शा व आटो स्टैंड बनाया जाएगा। मेरठ रोड से आने वाले रिक्शा वंदना चौक के बजाए पैठ मार्ग से चमरावल रोड स्टैंड पर पहुंचेगे और चमरावल रोड से दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर आने वाली रिक्शा महिला थाने से होते हुए हाईवे पर पहुंचेगे। इससे वंदना चौक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑटो व ई-रिक्शा चालकों से बात कर उनकी समस्याओं के बारें में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों को चमरावल रोड़ पर सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर वहां रिक्शा स्टैंड बनाने के निर्देश दिए।
यातायात पुलिस क्षेत्राधिकारी व नगरपालिका को चमरावल रोड़ के एक ओर सार्वजनिक शौचालय वाली पटरी को साफ व स्वच्छ रखने के लिए दुकान हटवाकर पटरी पर ई-रिक्शा / ऑटो स्टैंड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा राष्ट्र वंदना चौक पर जाम से निजात दिलाने के लिए चमरावल रोड़ से ई-रिक्शा पैठ मार्ग से मेरठ रोड़ और चमरावल रोड़ से दिल्ली मार्ग पर आने के लिए महिला थाना चौराहे से हाईवे पर आएंगें। चमरावल मार्ग वन-वे रहेगा। ई-रिक्शा या ऑटो चालक चमरावल रोड़ से दिल्ली रोड़ पर नहीं आएगा। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। चमरावल मार्ग ई-रिक्शा स्टैंड पर नगरपालिका की ओर से सार्वजनिक शौचालय व शीतल पेयजल की व्यवस्था भी कराई जाएगी।