कॉमन सर्विस सेंटर पर मिलेगी ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कॉमन सर्विस सेंटरों के प्रबंधक बॉबी कुमारने बताया कि राज्य सरकार की ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से संबंधित सात विभागों की 22 सेवाएं और इंटीग्रेटेड 29 विभागों की 233 सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आय प्रमाण पत्र, मूल निवास , जाती प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, म्रत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, से लेकर पेंशन आवेदन जैसी सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर आवेदन किया जा सकेगा। जनसेवा केंद्र पंजीकरण के लिए इच्छुक व्यक्ति के पास निर्धारित ग्राम पंचायत की वैध सीएससी आईडी होना आवश्यक है। जिन के पास सीएससी आईडी नहीं है उन्हे सर्वप्रथम सीएससी आईडी पंजीकरण कराना होगा। उसके पश्चात ही वह अपने ग्राम पंचायत मे राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त जनसेवा केंद्र का पंजीकरण कर सकेगें। राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त ई -डिस्ट्रिक्ट सेवा (आय जाति, निवास आदि ) जनसेवा केंद्र पंजीकरण नि:शुल्क है। कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी वाईफाई चौपाल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बागपत मे 280 से ज्यादा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालित है जहाँ विभिन्न प्रकार कि शासकीय तथा गैर सरकारी सेवाएं दी जा रही है।