फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार, घर-घर में लोग हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार, घर-घर में लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन

बागपत। बदलते मौसम का सीधा असर लोगों के शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सर्द हवा से कभी ठंड का असर तेज हो जा रहा है, तो कहीं धूप निकलने से दिन मेें गर्मी बढ़ जा रही है। सर्दी और गर्मी का रह-रह कर एहसास होने से लोग मौसमी बीमारी की जद में आते जा रहे है।
विज्ञापन

दिसंबर का महीना शुरू हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है। इस समय तेजी से हो रहे मौसम परिवर्तन की वजह से विभिन्न प्रकार की बीमारियां भी पांव पसारने लगी है। आलम यह है कि प्रतिदिन सीएचसी बड़ौत, बिनौली, टीकरी सीएचसी के अलावा बागपत सीएचसी व जिला अस्पताल पर 500 से 600 मरीज पहुंच रहे है। जिनमेें कोल्ड डायरिया, पीलिया, हद्वय रोग, और सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना 100 से 150 मरीज बढ़ रहे है। मौसमी बीमारियों के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव बुजुर्गों तथा हद्वय रोगियों पर पड़ रहा है। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, हांफना आदि की शिकायतों को लेकर पीड़ित मरीज चिकित्सकों के पास पहुंच रहे है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार व डॉ. मनीष तोमर की माने तो तापमान मेें निरंतर हो रहे उतार-चढ़ाव से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इससे सर्दी, जुकाम, खांसी, कोल्ड डायरिया, पीलिया, टाइफाइड के साथ ही हद्वय और सांस पीड़ित रोगी बढ़ने लगे है। उन्होंने मरीजों को सावधानी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें