फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन की हड़ताल से बिजली की व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संविदा लाइनमैन कर्मचारियों की हड़ताल से नगर की बिजली व्यवस्था चरमराई गई है। मंगलवार को भीषण गर्मी में रात बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से हटाए गए संविदा लाइनमैन कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर लाइनमैन हड़ताल पर हैं। जिस कारण नगर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। रात भर बिजली के कट लगने से लोगों का बुरा हाल रहा। हर पंद्रह मिनट में एक बार पांच मिनट तक बिजली का कट लगता रहा और कभी कभी आधा-आधा घंटे तक बिजली गुल रही। कट लगने का सिलसिला चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी ने पहले ही लोगों की हालत खराब हा हो गई। लोग विद्युत निगम कार्यालय व अधिकारियों के पास फोन करते रहे परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

---
लगातार कट लगने से बढ़ी परेशानी
अर्जुन पुरम के अमित कुमार ने बताया कि हर दस से 15 मिनट में बत्ती गुल होने से रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा। गायत्री पुरम के कुलदीप शर्मा ने कहा कि रात भर बिजली की अघोषित कटौती के कारण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। मुन्नालाल एन्कलेव की रुचि जैन ने बताया कि गर्मी के कारण रात भर बुरा हाल रहा और सुबह को पेयजल की समस्या भी झेलनी पड़ी है। मेरठ रोड निवासी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रात भर बिजली के कट लगने के कारण इंवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी के कारण छत पर घूमकर रात गुजरनी पड़ी।
विज्ञापन

----
वर्जन - ऊर्जा निगम की ओर से कोई भी अघोषित कटौती नही की जा रही है। लाइन में फाल्ट आने पर ही बिजली की कटौती की जाती है। - अमर सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें