फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते टाल दी इकलौते बेटे की शादी

विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में शादी का कार्ड दिखाता आशिष चौहान व साथ में बैठे पिता ऋषि चौहान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। शादी विवाह पर भी लॉकडाउन का असर दिख रहा है। सिसाना के ऋषिपाल चौहान ने अपने इकलौटे बेटे आशीष की शादी स्थगित कर दी। रविवार को सगाई होनी थी। सिसाना निवासी दंपति ऋषिपाल और राजदुलारी ने बताया कि आशीष उनका इकलौता बेटा है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है व एक छोटी बेटी शोभना अभी पढ़ाई कर रही है। बेटे की शादी मेरठ के मैथला गांव की कोमल के साथ तय हुई थी। सोमवार को बेटा की सगाई होनी थी और 26 अप्रैल को बेटे की बारात जानी थी। लॉकडाउन होने के कारण बेटी पक्ष से बात करने के बाद शादी टाल दी है। सगाई व शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हलवाई, मैरिज होम, बस और कार पहले ही बुक कर ली गई थी, मगर अब फोन के माध्यम से सभी को मना किया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन नहीं खुला तो सादगी से करेंगे ब्याह
बागपत। ऋषिपाल चौहान का कहना है कि अब तो लॉकडाउन खुलने का इंतजार है। अगर तीन मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रहा तो सरकार के नियमों का पालन करते हुए नई तिथि निर्धारित कर सादगी से बेटे की ब्याह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें