फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालों की जांच के बीच डूडा परियोजना अधिकारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में घोटाला होने के आरोपों की जांच के बीच ही डूडा परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर का तबादला सहारनपुर कर दिया गया। बागपत एसडीएम पूजा चौधरी को डूडा का चार्ज दिया गया।
विज्ञापन

डूडा के अधिकारियों व कर्मियों पर प्रधानमंत्री आवास योजना का अपात्रों को लाभ देकर घोटाला करने का आरोप लगा था। भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने खुद भी डीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाए थे। बताया था कि सरकारी कर्मियों के मकान बनवाने के साथ ही यमुना के डूब क्षेत्र और अवैध कालोनियों में आवास बनवा दिए गए। इसके साथ ही डीएम की मंजूरी से पहले ही किश्त जारी कर दी गई।
डीएम राजकमल यादव ने जांच शुरू कराई थी, जो अभी तक जारी है। इस बीच ही बृहस्पतिवार को शासन ने परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर का तबादला सहारनपुर कर दिया। एसडीएम बागपत पूजा चौधरी को डूडा की परियोजना अधिकारी का चार्ज दिया गया।
विज्ञापन

सेवा योजन अधिकारी व डीएसटीओ का हुआ तबादला
शासन ने जिला सेवा योजन अधिकारी पारूल का तबादला सहारनपुर कर दिया। इसके अलावा डीएसटीओ एमपी सिंह का फिरोजाबाद तबादला किया गया, जबकि संभल के डीएसटीओ महेंद्र सिंह को बागपत का चार्ज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें