संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली से बड़ौत तक डीटीसी बस सेवा 23 सितंबर को एक बार फिर शुरू होने वाली है। इससे सैकड़ों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही दिल्ली आवागमन करने के लिए बसों का इंतजार करने की समस्या का भी समाधान होगा।
दिल्ली से बड़ौत तक डीटीसी बस सेवा 15 साल पहले बंद कर दी गई थी। इसके बाद यात्री बड़ौत डिपो की बसों समेत अन्य वाहनों से दिल्ली आवागमन करते हैं।
यात्रियों की समस्या को देखते हुए सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने दिल्ली से बड़ौत तक डीटीसी बस सेवा शुरू कराने की मांग की थी। बताया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े में दिल्ली सरकार डीटीसी की बस सेवा को दोबरा शुरू करेगी। ् अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दिल्ली-बड़ौत यूपी इंटरसिटी रूट भी शुरू कर दिया जाएगा।