खेकड़ा। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर मे शराबी पति ने शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाने पहुंचकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर मे आरोप लगाया कि उसका पति रोजाना शराब पीता है। वह परिवार चलाने के लिए कोई कार्य भी नही करता है। और उससे ही शराब पीने के लिए रुपये मांगता है। सोमवार की सुबह पति ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे, मना करने पर पति ने उसकी लाठी डंडो से पिटाई कर घर से निकाल दिया। मारपीट में हाथ मे चोट लगने पर वह घायल हो गई। महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला का उपचार कराया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामला पति पत्नि के बीच मारपीट का है। मामले की जांच कराई जाएगी।