फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ने गए लाइनमैनों को दौड़ाया

Mon, 30 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
निरपुड़ा में मकानों के ऊपर से गुजरी रही विद्युत लाइन दिखाता व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में बस्ती के ऊपर से गुजर रही 11 हजारी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से शनिवार की रात भगदड़ मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और तार जोड़ने आए लाइनमैनों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस विद्युत लाइन को यहां से शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक वे तार नहीं जोड़ने देंगे।

लोई फीडर की 11 हजारी विद्युत लाइन निरपुड़ा गांव में 37 मकानों के ऊपर से गुजरती है। इस लाइन को यहां से शिफ्ट करने की मांग वर्षो से चली आ रही है। इस विद्युत लाइन की चपेट में आकर कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। शनिवार रात इस विद्युत लाइन का तार टूटकर बस्ती में स्थित मकानों पर जा गिरा। इससे मकानों में करंट दौड़ने लगा और पूरी बस्ती में सभी के विद्युत उपकरण फुंक गए। तार टूटकर गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई और उन्होंने इधर-उधर भागकर जान बचाई। इस दौरान छोटा कश्यप की बेटी तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।

रविवार सुबह से ही इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। उन्होंने तार जोड़ने गए लाइनमैनों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक इस लाइन को यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक वे तार नहीं जोड़ने देंगे। इस दौरान मोहकम, सुलतान, पालू, छोटा, ऋषिपाल, देवेंद्र, जगदीश, श्यौबीर, मांगा, सत्यपाल, कर्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, लोई फीडर की 11 हजारी विद्युत लाइन का तार न जुड़ने के कारण निरपुड़ा, भड़ल, धनौरा आदि गांवों में विद्युत व्यवस्था शनिवार रात से ठप्प है। बिजली न आने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें