बागपत जनपद में खेकड़ा के मवीकला गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़ते हुए ट्रक परिसर में घुसकर पलट गया। बताया गया कि ट्रक वॉल पुट्टी से भरा हुआ था और वह अनियंत्रित होकर परिसर में घस गया।
वहीं ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया कि जयपुर जनपद के ग्राम शाहपुर का रहने वाला संतोष कुमार ट्रक चलाता है। वह जयपुर से ट्रक में वॉल पुट्टी से भरे बोरे लादकर बागपत आ रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से उतरकर मवीकला गांव में पहुंचा। तभी अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे वॉल पुट्टी से भरा ट्रक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़कर अंदर घुसकर पलट गया। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक संतोष कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' ने पूर्व DGP के खिलाफ डाली पोस्ट, आगबबूला हुए अफसर, कैलीर्फोनिया भेजा ईमेल
वहीं ट्रक पलटने का शोर सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले ग्रामीण नींद खुलने पर बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल चालक संतोष को 108 एंबुलेंस बुलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य सेंटर की दीवार को नुकसान पहुंचा है। दीवार गिरने की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: माधवपुरम में गोकशी पर हंगामा, यंग इंडिया रन में दौड़े युवा, एक्सीडेंट में मासूम की मौत