ईपीई पर सडक दुर्घटना मे घायल राजस्थान निवासी युवक शंभूलाल
- फोटो : KAHKRA
ईपीई पर दो कारों की टक्कर में चालक घायल
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर तेज गति की एक कार ने आगेे चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों के चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
राजस्थान निवासी शंभूलाल शुक्रवार की रात कार से दिल्ली से राजस्थान जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी पीछे से आई तेज गति की कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। राजस्थान निवासी शंभूलाल के साथ ही दूसरी कार का चालक अलीगढ़ निवासी लखपति गंभीर रूप से घायल हो गए। लखपति भी दिल्ली से कार से अलीगढ़ जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी पर भिजवाया।
सीओ विजय चौधरी का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आएगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद