फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले होकर आए बादल, पांच मिनट बरसकर चले गए

विज्ञापन
काले घने बादल हुआ सुहाना मौसम:दिन में हुआ अंधेरा,वाहन चालको को जलानी पड़ी लाइट, बागपत में शनिवार क? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार का राहत मिल गई। दिन में घने काले बादलों ने अंधेरा कर दिया और रात को झमाझम बारिश हुई। हालांकि बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। लेकिन धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

इस बार कम हुई बारिश से अभी तक क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही थी। साथ में उमस ने लोगों का जमकर पसीना निकाला। गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार को राहत मिली। दिन में ही मौसम ने करवट बदली। हालांकि पूरे दिन लोग बारिश का इंतजार करते रहे। लेकिन रात को बारिश झमाझम हुई। जिससे मौसम में काफी हद तक ठंडक आ गई। रात सात बजे से शुरू हुई हल्की बारिश बाद में तेज होती गई और रात नौ बजे तक भी जमकर बारिश होती रही। बारिश के बाद बागपत की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई। लेकिन धान बो रहे किसानों के चेहरे बारिश से खिल गए। बारिश की कमी के चलते इस बार धान की फसल प्रभावित हुई है। शनिवार की बारिश धान की रोपाई में लाभदायक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें