फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक में टक्कर से चालक की मौत, दो घायल

Mon, 13 May 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक चालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि ट्रक के परिचालक समेत तीन घायल हो गए। जिनका बिनौली सीएचसी में उपचार कराया गया। वहां पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के पिमोड़ा गांव का रहने वाला तजमुल (45) अपने परिचालक अरबाज के साथ गुरुग्राम हरियाणा से ट्रक में वेस्ट सामान भरकर लौट रहा था। बताया कि रविवार की सुबह करीब चार बजे जैसे ही बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के पास पहुंचे तो तजमुल ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर रेडिएटर में पानी डालने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने तजमुल के ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक के नीचे आने से तजमुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक अरबाज, दूसरे ट्रक का परिचालक शहबाज निवसी बिजनौर और चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक का घायल चालक भाग गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
ट्रांसफार्मर से भरे कैंटर ने भी खड़े ट्रक में टक्कर मारी
बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर जयपुर से ट्रांसफार्मर लेकर ऋषिकेश जा रहे कैंटर ने भी खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिसमें चालक रोजूदीन निवासी भाटुखेड़ी जनपद मुजफ्फरनगर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें