फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रशासन दस लाख रुपये बीघा देने को तैयार, किसान 30 लाख पर अड़े

Mon, 13 May 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बालैनी। पुरा महादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग व आरोग्य केंद्र के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। जहां प्रशासन केवल दस लाख रुपये बीघा से जमीन अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है, वहीं किसान तीस लाख रुपये बीघा में जमीन देने पर अड़ गए हैं। इसको लेकर किसानों की हरियाखेड़ा में पंचायत हुई। वहीं किसानों के कड़े रुख का पता चलने पर अधिकारी उनको मनाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुरा महादेव के पास अंतरराष्ट्रीय योग व आरोग्य केंद्र बनाए जाने की योजना है। इसके लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इसमें हरियाखेड़ा के किसानों की 74.940 हेक्टेयर, ग्राम समाज की तीन हेक्टेयर, वन विभाग की 9.627 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इस तरह 435 किसानों की सबसे ज्यादा जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बागपत तहसील के अधिकारियों ने जमीन को चिह्नित भी कर लिया है और उसके अधिग्रहण के लिए किसानों से बातचीत शुरू कर दी गई है। जहां प्रशासन ने किसानों से दस लाख रुपये बीघा के हिसाब से जमीन देने के लिए पेशकश की। वहीं किसानों ने तीस लाख रुपये बीघा से कम पर जमीन देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर रविवार को पहले किसानों की पंचायत हुई और उसमें सभी एक साथ ही मुआवजा सही तय होने पर अधिग्रहण के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने की बात कहने लगे। इसका पता चलने पर तहसीलदार अजय कुमार समेत अन्य तहसील कर्मी गांव में पहुंचे और किसानों को समझाने लगे। इसके बावजूद किसानों ने साफ कहा कि वह दस लाख रुपये बीघा में जमीन नहीं देंगे। इस तरह मामला खिंचता दिख रहा है।

यह अच्छी बात है कि हमारे यहां अंतरराष्ट्रीय योग व आरोग्य केंद्र बनाने की योजना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी हो रही है। मगर किसानों ने फैसला लिया है कि 30 लाख रुपये बीघा के हिसाब से जमीन दी जाएगी। -महिपाल यादव
विज्ञापन

प्रशासन हमारी जमीन को दस लाख रुपये बीघा में माग रहा है। जबकि हम तीस लाख रुपये बीघा मांग रहे हैं। प्रशासन से बातचीत चल रही है और इसको लेकर जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है। ।सतीश यादव
जितने कम दाम में प्रशासन जमीन मांग रहा है, उतने कम दाम नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी बातचीत कर रहे है और जमीन के दाम को लेकर कोई समाधान निकलता है तो हम जमीन देने को तैयार है। -विनोद विश्वकर्मा

किसानों से बातचीत की जा रही है। उनको दस लाख रुपये बीघा के हिसाब से जमीन के दाम देने के लिए कहा गया है। किसान कुछ ज्यादा मांग रहे है, मगर किसान जमीन देने को तैयार है और वहां जल्द ही बातचीत करके आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -अजय कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें