फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हादसे में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। पांची गांव के समीप कैंटर में टकराने से बाइक सवार चालक की मौत हो गई। बताया कि खट्टा प्रहलादपुर गांव का रहने वाला नीरज 42 गाजियाबाद में गैस की गाड़ी चलाता है। जो सोमवार रात करीब साढे नौ बजे गाजियाबाद में गाड़ी खड़ी कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही पांची गांव में बेरी के पास पहुंचा तो साइड में खड़ी एक कैंटर में बाइक टकरा गई। जिसमें नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल नीरज को पिलाना सीएचसी में पहुंचाया, जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह का कहना है कि खड़ी कैंटर में बाइक टकराने से चालक की मौत हो गई। जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें