फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की महापंचायत में किसान दिखाएंगे ताकत: राकेश टिकैत

विज्ञापन
मवीकलां में किसानों से वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत । स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
-18 सितंबर को लखनऊ में किसानों की समस्याओं को लेकर होगी महापंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ में होने वाली महापंचायत में सरकार को किसान अपनी ताकत दिखाएंगे। क्योंकि सरकार बिना पंचायतों के किसानों की समस्याओं को नहीं सुन रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के शिवम की पांच सितंबर को बुखार से मौत हो गई थी। सोमवार को कस्बे में शोक सभा में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मृतक को श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिवार को सांत्वना दी। उसके बाद राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 18 सितंबर को गन्ना बकाया भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, निराश्रित गोवंश की समस्या, बिजली समस्या का समाधान की मांग को लेकर लखनऊ में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर भाकियू पूर्व युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, करण सिंह, पिंकी ठाकुर, सुरेश चंद, चौधरी शिवकुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें