अग्रवाल मंडी टटीरी में पेयजल लाइन ठीक करते कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत की ओर से सोमवार को पेयजल लाइन की मरम्मत कराई गई। जिस कारण कस्बे में पेयजल आपूर्ति बंद रही। पेयजल की सप्लाई न होने के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मेरठ-बागपत मार्ग पर पेयजल लाइन टूटने से करीब डेढ़ माह से पानी की आपूर्ति बंद है। पेयजल सप्लाई बंद होने के कारण नागरिकों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को नगर पंचायत की ओर से पेयजल लाइन की मरम्मत कराई गई। पेयजल लाइन की मरम्मत कार्य होने के कारण सोमवार को कस्बे में पेयजल की सप्लाई बंद रही। जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार रात से नगर पंचायत के करीब दस कर्मचारी पेयजल लाइन की मरम्मत में लगे हुए हैं। सोमवार को डीएवी इंटर कॉलेज गेट के सामने लाइन का ज्वॉइंट कर दिया था और शाम तक पुलिया के पास ज्वॉइंट पूरा कर दिया जाएगा। मेरठ-बागपत मार्ग को छोडक़र पूरे कस्बे की देर शाम तक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। कस्बे के डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, राजकुमार, प्रदीप कुमार, मोनू, सुनील मोगा, विजय मानव, मुकेश रोहिल्ला ने मेरठ-बागपत मार्ग पर शीघ्र पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है।