फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेयजल की लाइन टूटी, घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

Sat, 11 May 2024 01:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। मिलाना गांव में पेयजल लाइन टूटने से सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है। लाइन टूटने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है और सड़क में गड्ढा होने से हादसा होने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने लाइन ठीक कराकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल लाइन टूटने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। टंकी से छोड़ा जाने वाला पानी सड़क पर बहता रहता है। पानी से सड़क में लगभग तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया है। सड़क में गड्ढा होने के कारण यहां कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार ग्राम प्रधान से पेयजल लाइन ठीक कराकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हो रहा है।

-

पेयजल लाइन टूटने से सड़क पर पानी बहता रहता है। सड़क में तीन फीट गहरा गड्ढा होने के कारण हादसे का डर रहता है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - इलियास
विज्ञापन


-पेयजल लाइन टूटने से घरों तक पेयजल की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। लोगों को सबमर्सीबल या फिर हैंडपंप से पेयजल की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। - याकूब

-कई बार पेयजल लाइन ठीक कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। - नूरहसन

-गर्मी में पेयजल की सप्लाई घर तक न पहुचने से परेशानी बढ़ गई है। गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। - इकबाल
विज्ञापन


-

वर्जन - गांव में कर्मचारी भेजकर पेयजल लाइन को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। जिससे किसी तरह की कोई समस्या नहीं रहे। -अमित वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें