फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुड बैज कोर्स में डॉ. महेश का चयन

Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के रोवर लीडर एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल का 11 मई से 17 मई को मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी मेें होने वाले राष्ट्रस्तरीय हिमालय वुड वैज कोर्स के लिए चयन होने पर हर्ष जताया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस कोर्स में प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक स्टेट से चार रोवर लीडर जाते है। जनपद का गौरव है कि इस वर्ष पूरे उप्र का प्रतिनिधित्व करने डॉ. महेश कुमार मुछाल जा रहे है। कोर्स में प्रशिक्षण के लिए तीन वर्ष में आयोजित गतिविधियों एवं व्यावहारिक पक्ष से जुडे़ रोवरिंग गतिविधियों के असाइनमेंट को पूरा करने के बाद प्रदेश स्तर पर चयन होने के बाद पंचमढ़ी बुलाया जाता है।
विज्ञापन


हर्ष जताने वालों मेें डॉ. शशिकांत शर्मा, जिला सचिव रामकृष्ण शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, डॉ. सतीश पाल सिंह, डॉ. सुनीता, डॉ. हरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें